फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखिल को मिली श्रेष्ठ विज्ञान शिक्षक अवॉर्ड

विज्ञापन
निखिल को मिला श्रेष्ठ विज्ञान शिक्षक सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज । विज्ञान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (नासी) द्वारा इलाहाबाद में प्रो. एमजी के मेमन मेमोरियल अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्र सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की पूर्व सचिव प्रो. मंजू शर्मा रहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी के विकास में प्रो. मेमन के योगदान का उल्लेख किया। नासी के महासचिव प्रो. सत्यदेव ने अथितियों का स्वागत किया। विज्ञान शिक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए कासगंज के सूत की मंडी निवासी डा. निखिल जैन को श्रेष्ठ विज्ञान शिक्षक सम्मान से अलंकृत किया गया। निखिल जैन वर्तमान में एमडी जैन इंटर कालेज, हरी पर्वत आगरा में शिक्षण कार्य कर रहे हैं।

उन्हें सम्मान में प्रशस्ति पत्र तथा 20000 रुपये का चेक दिया गया। विद्यालय की प्रबंध समिति तथा प्रधानाचार्य जीएल जैन एवं अन्य शुभ चिंतकों ने सम्मान प्राप्त करने के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें