फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल जमशेद करा रहा राजस्थान में इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ 25 हजार का इनामी जमशेद राजस्थान में इलाज करा रहा है। ऐसी जानकारी मथुरा पुलिस को लगी है। स्वाट टीम ने जमशेद को दबोचने के लिए राजस्थान में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


थाना बरसाना के गांव जानू में नलकूप पर रविवार की देररात दो बजे स्वाट टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। ढाई घंटे तक पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोली में दरोगा सुल्तान सिंह घायल हो गए थे, जबकि 25 हजार केे इनामी जमशेद को भी गोली लगी थी। घायल 25 हजार का इनामी राजस्थान में इलाज करा रहा है।

ऐसी जानकारी मिलते ही स्वाट टीम राजस्थान के लिए रवाना हो गई है। स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि जल्द ही जमशेद पुलिस की गिरफ्त में होगा।

घायल दरोगा की हालत में हो रहा सुधार
घायल दरोगा सुल्तान सिंह की हालत में सुधार हो रहा है। नयति हास्पिटल में भर्ती दरोगा से मिलने पुलिस के अफसर और महकमे के कर्मचारी भी पहुंचे।

जमशेद पर जिले में छह से ज्यादा दर्ज हैं मुकदमे

25 हजार के इनामी जमशेद पर कोसीकलां, शेरगढ़ और बरसाना में छह से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। साल 2014 से फरार चल रहे शातिर बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस के हाथ से सफलता खिसक गई। बरसाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा फरार हुए जमशेद की हिस्ट्रीशीट खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


युवती ने जमशेद पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

मुठभेड़ से पहले 25 हजार के इनामी जमशेद को दबोचने के लिए स्वाट टीम रविवार की रात थाना बरसाना के गांव हाथिया पहुंची थी। यहां ससुराल में रहने की जानकारी स्वाट टीम को लगी थी। हालांकि जमशेद तो हाथ नहीं लगा, पर उसका कारनामा पुलिस के सामने जरूर आया। पुलिस की मानें तो एक युवती ने जमशेद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एक सप्ताह पूर्व यह दुष्कर्म युवती के साथ किया गया है। जमशेद के डर से युवती घर में कैद रही। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें