अलीगंज। आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान युवक ने सीने में गोली दाग कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर सीओ और अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ अलीगंज ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी सुरेश (42) पुत्र कृपाराम शनिवार रात घर पर ही रखे तमंचे से सीने में गोली दाग ली। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवारीजनों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी। आनन-फानन में परिवारीजन सुरेश को उपचार के लिए ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही सुरेश ने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों के अनुसार, सतीश के दो बेटी और एक बेटा है।
उसकी पत्नी का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। सुरेश का लीवर खराब था। विगत दिनों उसने अपनी एक बेटी की शादी की थी। रुपये के अभाव में वह अपना इलाज भी नहीं करा पा रहा था। ऐसे में उसने आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया। घटना की जानकारी पर कोतवाली अलीगंज प्रभारी के साथ ही सीओ अजय कुमार भदौरिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।