फिरोजाबाद। विद्युत विभाग में तैनात प्राइवेट कर्मचारियों में छह माह से वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश है। हाइवे स्थित एसएन उपखंड कार्यालय पर बुधवार को कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विद्युत विभाग में सभी सबस्टेशन पर प्राइवेट कर्मचारी तैनात हैं। इन कर्मचारियों से ठेकेदार निर्धारित समय से अधिक काम ले र हा है। इसके बाद भी कई महीनों से वेतन नहीं मिला। ऐसी स्थिति में कर्मचारी भुखमरी की कगार पर हैं।
अधिकारी और ठेकेदार से कई बार वेतन की मांग करने के बाद भी सुनवाई न हुई तो बुधवार को कर्मचारी धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि बकाया वेतन एवं तीन साल के पीएफ का भुगतान नहीं होने तक कर्मचारी काम नहीं करेंगे। प्राइवेट कर्मचारियों ने एसडीओ सचिन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
एसडीओ ने 28 फरवरी तक चार माह का बकाया भुगतान कराने और पीएफ का पैसा दिलवाने का आश्वासन दिया है। धर्मेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, कालीचरन, बृजेश चंद्र, विनोद कुमार, विनोद कुमार, विजय कुमार, भानुप्रताप, विजय कुमार, श्रीकांत, ज्ञान सिंह, महेश चंद्र, चकलेश कुमार, मुकेश, मनोज कुमार, सौराब अली, कालेश्वर मौजूद रहे।