फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी नदियों को संरक्षित करने के लिए हो कार्य

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बुधवार को धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आए।
विज्ञापन


परिक्रमा मार्ग स्थित धानुका आश्रम में उन्होंने कहा कि देश की सभी छोटी-बड़ी नदियों को संरक्षित करने का कार्य होना चाहिए। उत्तराखंड की नदियों के पानी से 60 करोड़ भारतीयों का जीवन चल रहा है। इसके बावजूद मोदी सरकार ने इन नदियों को संरक्षित करने का कोई कार्य नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा गंगा-यमुना स्वच्छता के मिशन के नाम करोड़ों खर्च करने के बाद भी कुछ सार्थक कार्य नजर नहीं आ रहा। उन्होंने मध्य हिमालय क्षेत्र में लगातार पर्यावरण असंतुलन पर भी चिंता व्यक्त की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, राजेश शर्मा, रंगनाथ आचार्य, विजय रिंणवा, शत्रुघभन शर्मा, ऋषिकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें