फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को बचाने के लिए कर दी नाबालिग की गोद भराई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। सजा से बचने के लिए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के घरवालों ने नाबालिग पीड़िता की गोद भराई कर दी। बताया कि जब वह बालिग होगी तब विदाई करा ले जाएंगे। वहीं पुलिस की भी इस मामले में मूक सहमति है। चार दिनों से आरोपी थाने में बैठा हुआ है लेकिन अभी तक पुलिस ने जेल नहीं भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी के साथ लखनऊ इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक कर रहे आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। शनिवार को आरोपी ने किशोरी से शादी के लिये मना किया और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद किशोरी ने थाने में अभियोग पंजीकृत कराया था।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला भी दर्ज कर लिया था। अगले दिन रविवार को आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था लेकिन बुधवार तक आरोपी पुलिस की हिरासत में बैठा हुआ है। अभी तक पुलिस ने उसे जेल नहीं भेजा, वहीं किशोरी के भी न्यायालय में बयान नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


इस बीच आरोपी के परिवारीजनों ने बचाने के लिए नया रास्ता खोज लिया। बुधवार को मोहल्ला स्थित एक पार्क में कई लोग जमा हुए। वहां आरोपी के पिता व मां ने उसकी गोद भराई की रस्म पूरी की। आरोपी के परिवारीजनों का कहना था कि किशोरी के बालिग होते ही वह बारात लेकर आएंगे।
विज्ञापन


बालिग होने के बाद ही विदाई कराई जाएगी। दोनों पक्षों का कहना था कि आरोपी के सामने गोद भराई की रस्म के लिए पुलिस से बात की थी लेकिन मना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें