मैनपुरी। उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से काफी प्रयास करने के बाद भी लोगों की आदतों में कोई बदलाव नहीं हो रहा है।
विभागीय लोगों को चेकिंग के दौरान गाड़ियां रुकवाने में मशक्कत करनी पड़ती है। बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान के में 120 वाहनों के चालान काटे।
जेल तिराहे पर विभागीय अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को गाड़ी रुकवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एआरटीओ राजेश कर्दम और प्रर्वतन अधिकारी कौशलेंद्र यादव ने सख्ती दिखाते हुए 120 वाहनों के चालान काटे। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि चेकिंग में नियम विरुद्ध गाड़ी चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एआरटीओ ने बताया कि कई बार चेकिंग के दौरान काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता है।