फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
रेप - फोटो : SELF
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव के ही एक युवक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।
विज्ञापन


आरोप है कि महिला शौच के लिए खेत पर गई थी। इसी बीच गांव का ही युवक उदयवीर महिला को तमंचे के बल पर खंींचकर झाड़ियों में ले गया। जहां आरोपी महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। परिवारीजन महिला को लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी रविंद्र बहादुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं दूसरी ओर सिढ़पुरा पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को दबोचकर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि आरोपी सुमित ने 12 सितंबर को गांव की बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। आरोपी बाजार करने के लिए सिढ़पुरा आया। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें