फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। गुरुवार को आरडी रिसोर्ट में बने दस कमरों में रजाई गद्दा डलवा कर मंडल का मॉडल रैन बसेरा बना दिया। उद्घाटन एसडीएम अंबरीश कुमार बिंद ने किया। गरीब महिला-पुरुषों को 100 कंबल वितरित किये गये।
रैन बसेरा को ग्रीन पार्क के स्वामी रघुवर दयाल गुप्ता और उनके पुत्र राजीव गुप्ता ने अपने
रिसोर्ट में बनाया है। जिसमें दस कमरे एक माह के लिए गरीबों की सेवा के लिए समर्पित हैं। रैन बसेरा में ठहरने वाले गरीबों को सुबह का नाश्ता भी दिया जायेगा। इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता दयाशंकर गुप्ता ने की और मुख्य अतिथि एसडीएम और स्वच्छता के ब्रांड एंबेस्डर डॉ. एके आहूजा रहे। डॉ. संजीव माथुर ने बीमार लोगों को मुफ्त दवा की घोषणा की।
जबकि एसएसआई दीपक चंद्र दीक्षित ने रात के समय कमरों में ठहरने वालों की चेकिंग कर सुरक्षा का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर दीपाली गुप्ता, रानी गुप्ता, चिंकी, आक्रती और सीवी गुप्ता और एसडीएम ने गरीबों को कंबल उढ़ाए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक झाऊलाल यादव, सुभाष गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश राजपूत, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।
फोटो संख्या चार