फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों से अभद्रता पर होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पूर्व सैनिकों के साथ किसी भी कार्यालय, बैंक में अभद्र व्यवहार न किया जाए। अगर शिकायत मिली और जांच में पुष्टि हुई तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही रिपोर्ट दर्ज होगी। यह बातें डीएम प्रदीप कुमार ने कहीं।
विज्ञापन


सैनिक कल्याण कार्यालय के सभागार में सैनिक बंधु की बैठक में समस्याएं सुनने के बाद डीएम ने कहा कि समस्या का प्राथमिकता पर निदान होगा। शिकायतों को आनलाइन कर निस्तारण होगा। सैनिक कल्याण अधिकारी से कहा कि सैनिकों की शिकायतों को कलक्ट्रेट के शिकायत पटल पर उपलब्ध कराएं। उनको आनलाइन कराकर निराकरण होगा।

शहीद सैनिकों की विधवाओं ने राशन कार्ड बनवाने की मांग की। पूर्व सैनिक राम स्वरूप सिंह चौहान ने मुख्य मार्ग से आबादी तक खड़ंजा बनवाने, मरघट के लिए भूमि चिन्हित कराने, तेज सिंह चौहान ने 1973 में मिले पट्टे को बहाल कराने, रेशमा ने राशन डीलर द्वारा राशन न देने की शिकायत की। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल भूपेंद्र सिंह के अलावा पूर्व सैनिक, सैनिक विधवाएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें