फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ को नवाटेढ़ा अस्पताल में लटकता मिला ताला

विज्ञापन
बंद स्वास्थ्य केंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर अमर उजाला की ओर से चलाए गए अभियान के बाद विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में बुधवार को प्रभारी सीएमओ डा. सीएम यादव और जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी रवींद्र सिंह गौर ने बुधवार को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल, कुचेला, नवाटेढ़ा व बरनाहल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नवाटेढ़ा स्थित केंद्र बंद मिला।
विज्ञापन


प्रभारी सीएमओ सबसे पहले करहल पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान लैब में रक्त परीक्षण नहीं किया जा रहा था। स्टाफ नर्स केशव देव की उपस्थिति अंकित थी, लेकिन वह अनपुस्थित थे। प्रभारी सीएमओ ने चिकित्सा दल को निर्देशित किया कि विधिवत अपनी कार्य योजना के अनुसार क्षेत्र में जाएं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरनाहल का दोपहर 02:20 बजे निरीक्षण किया गया। यहां जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अश्वनी अरोरा द्वारा निरीक्षण किया जा रहा था। डा. हनीफ खान मरीज देख रहे थे जो कि आरबीएसके टीम के आयुष चिकित्सक हैं। टीम सदस्य योगेंद्र सिंह नेत्र परीक्षण अधिकारी ने बताया कि दल के लिए अनुबंधित वाहन भी एक माह के अधिक समय से नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कठोर चेतावनी देते हुए वाहन का भुगतान स्थगित करने और अनुपस्थित कार्मिकों संदीप दुबे बीपीएम, पूनम राठौर स्टाफ नर्स, डा. रंजना विश्वास का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सवा तीन बजे नवाटेढ़ा अस्पताल बंद पाया गया। सीएमओ ने यहां तैनात डा. अजय कुमार एवं डा. गजेंद्रपाल सिंह चिकित्सा अधिकारियों सहित कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें