मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव से प्रेमी संग गई दो युवतियों और एक किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं एक को पंजाब से पुलिस पकड़ कर ला रही है। पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया है। वहीं, न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए लिखापढ़ी शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के दो गांव और एक मोहल्ला से दो युवतियां व एक किशोरी कई दिन पूर्व घर से चलीं गईं थीं। सभी के परिवारीजनों की ओर से थाने में भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया गया था। वहीं एक किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस व परिवारीजन तलाश में जुटे थे।
शनिवार को पुलिस ने घर से गईं दो युवतियों को पकड़ लिया। वहीं एक गांव से गई किशोरी को भी पुलिस पकड़ कर ले आई। जानकारी होने के बाद परिवारीजन भी आ गए। पुलिस के मुताबिक सभी के विरुद्ध थाने में मामले दर्ज कराए गए थे। बरामदगी होने के बाद अब मेडिकल कराया जाएगा, जिसके बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। थाने में दर्ज एक अन्य मामले में भी पुलिस ने पंजाब में युवती को प्रेमी संग पकड़ लिया है। जल्द ही पुलिस उन्हें लेकर थाने आएगी।