फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात-आठ मिनट में लगाइये वृंदावन की परिक्रमा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। निजी कंपनी की ओर से मंगलवार को अक्षयपात्र से हवाई यात्रा का शुभारंभ किया गया। प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शाम लगभग 4:30 बजे आठ सीटर हेलीकाप्टर अक्षयपात्र के हेलीपैड पर उतारा गया। यहां बुकिंग सेंटर भी बनाया गया।
विज्ञापन


शाम तक तीन उड़ानों में 24 यात्रियों ने हवाई यात्रा से वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा की। इस हवाई यात्रा में स्थानीय लोगों के अलावा दिल्ली के श्रद्धालुओं ने भी आनंद लिया। लोगों ने यह यात्रा सात-आठ मिनट में पूरी की।

जेट स्टार एयर चार्टर एवं हेलीकॉप्टर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी योगेश चौधरी और विपिन चौधरी ने बताया कि हवाई यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने बताया कि वृंदावन के साथ ही गिरिराज जी की हवाई परिक्रमा की योजना भी है। वृंदावन की परिक्रमा हवाई यात्रा में लगभग सात से आठ मिनट का समय लगता है। इसमें प्रति व्यक्ति चार हजार रुपये किराया लिया गया। जबकि वृंदावन गोवर्धन की हवाई यात्रा में लगभग आधे घंटे का समय लगेगा। इसके लिए 10 हजार रुपये किराया है।
विज्ञापन


इसके अलावा यात्रा के लिए कई पैकेज भी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार से शुरू हुई इस हवाई यात्रा के पहले यात्री दिल्ली के प्रमोद और उनका परिवार रहा। इनके बाद मथुरा, आगरा आदि शहरों के कई लोगों ने हवाई यात्रा का आनंद लिया। पहले दिन तीन राउंड हवाई यात्रा से परिक्रमा लगवाईं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें