वृंदावन (मथुरा)। देश के विभिन्न राज्यों में जबरन देहव्यापार में लिप्त महिलाओं को रेस्क्यू के माध्यम से बाहर निकालकर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास अब उत्तर प्रदेश में भी शुरू होने जा रहा है। पिछले कई वर्षो से इस सामाजिक मुहिम से जुड़े संगठन रेस्क्यू फाउंडेशन की संस्थापिका त्रिवेणी आचार्य मंगलवार को वृंदावन आईं थी।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिभा शर्मा एडवोकेट के गोपीनाथ बाजार स्थित आवास पर उन्होंने पत्रकारों को बताया कि महिलाओं को देह व्यापार से मुक्ति दिलाने का काम रेस्क्यू फाउंडेशन करता है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू फाउंडेशन अब अपनी इस मुहिम को उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली में भी शुरू करने जा रहा है।
दिल्ली में इसकी शुरुआत 31 दिसंबर से हो जाएगी। जहां देह व्यापार क्षेत्र से छुड़ाई गई महिलाओं के लिए बनाए गए पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए उन्हें अमेरिका का प्रतिष्ठित महिला शांति पुरस्कार वुमेंस पीस अवार्ड के साथ भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाने वाला 100 वुमेंस अचीवर अवॉर्ड भी मिल चुका है।