मथुरा। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सभी राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक कॉलेजों में संचालित कोर्स में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि 4 अप्रैल घोषित हो गई है। इस परीक्षा में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गई है।
इन कॉलेजाें में डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट, होटल कैटरिंग, फॉर्मेसी सहित अन्य ग्रुपों में प्रवेश के लिए छात्र को ऑनलाइन आवेदन प्राविधिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट जेईईसीयूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर करना होगा। आवेदन के साथ ही नेट बैकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं एसबीआई की शाखा में ई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क भी जमा किया जाएगा।
अनारदेवी महिला पॉलीटेक्निक के प्राचार्य डा.बीबी सिंह व उप प्राचार्य डा.बीडी शर्मा ने बताया कि मथुरा में तीन राजकीय व 23 निजी पॉलीटेक्निक कॉलेज है इनमें करीब 10 हजार सीटें है।