फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई

विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका परिषद के दो बसपा के सभासद सहित 11 निर्दलीय सभासदों ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने उन्हें पार्टी सदस्यता दिलाई। उन्होंने सभासदों की घर वापसी की बात कही। पालिका बोर्ड में अब भाजपा के सभासदों की संख्या 17 हो गई है।
विज्ञापन


नगर पालिका के सभासद पद पर कुल 25 में से भाजपा के छह सभासद ही जीत पाए थे जबकि भाजपा से बगावत करने वाले अधिकतर निर्दलीय तौर पर जीते थे। उधर, सोमवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की मौजूदगी में पूर्व एमएलसी चौधरी लेखराज के आवास पर दो बसपा सभासद सहित 11 सभासदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान चौधरी ने कहा कि ये सभी भाजपाई हैं जो टिकट न मिलने या फिर अन्य मतभेद के चलते बाहर चले गए थे। उन्होंने बसपा की सभासद हीरा मणी, सुनीता देवी व चंदरसिंह पौनियां, केपी सिंह, ओमवती चौधरी, उमराव, ऊषा बठैनियां, बबलू, अनवर, संतोष कुमारी, केपी सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें