फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा 4 अप्रैल को, प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
examination hall - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सभी राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक कॉलेजों में संचालित कोर्स में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि 4 अप्रैल घोषित हो गई है। इस परीक्षा में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इन कॉलेजाें में डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट, होटल कैटरिंग, फॉर्मेसी सहित अन्य ग्रुपों में प्रवेश के लिए छात्र को ऑनलाइन आवेदन प्राविधिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट जेईईसीयूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर करना होगा। आवेदन के साथ ही नेट बैकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं एसबीआई की शाखा में ई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क भी जमा किया जाएगा।

अनारदेवी महिला पॉलीटेक्निक के प्राचार्य डा.बीबी सिंह व उप प्राचार्य डा.बीडी शर्मा ने बताया कि मथुरा में तीन राजकीय व 23 निजी पॉलीटेक्निक कॉलेज है इनमें करीब 10 हजार सीटें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें