फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी भवन में आज मनाएंगे अटल का 93वां जन्मोत्सव

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। भाजपा नगर इकाई की बैठक मथुरा मार्ग स्थित मोदी भवन पर हुई। इसमें 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाठक ने कहा कि अटल बिहारी का जन्मोत्सव सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा इसमें ब्रज क्षेत्र से 3 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पंडित व सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौ. तेजवीर सिंह करेंगे। उद्घाटन ब्रज क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष बीएल वर्मा द्वारा किया जाएगा।

मुख्य अतिथि प्रदेश ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा एवं धर्मार्थ कार्य संस्कृति मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण होंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद हेमामालिनी होंगी। मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत भाजपा महामंत्री भवानी सिंह होंगे। साथ ही मथुरा वृंदावन नगर निगम के प्रथम महापौर डा. मुकेश आर्य बंधु एवं वृंदावन से चुने गए भाजपा पार्षदों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर राघव भारद्वाज, अनूप अग्रवाल, राजेश कृष्ण शर्मा, कुंजबिहारी सिद्ध, मनमोहन पाठक, कुंज बिहारी पाठक, रमेश कुमार शर्मा, अजय अग्रवाल, अनिल पाठक, दयाशंकर शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें