फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी पु लस ने ए सड अटैक के आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अश्लील क्लीपिंग बनाने की धमकी देने और दुष्कर्म के बाद युवती पर एसिड अटैक करने के आरोपी की तलाश में मैनपुरी की कुरावली थाना पुलिस ने शहर में दबिश दी। हालांकि पुलिस को आरोपी हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन



थाना मैनपुरी के कस्बा कुरावली निवासी युवती पर विगत 13 दिसंबर को एसिड अटैक किया गया था। युवती का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना में शामिल तीन आरोपियों में से एक आरोपी की एटा में रिश्तेदारी है। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में एटा में दबिश दी। हालांकि कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका।

बताया जा रहा है कि आरोपी का रिश्तेदार एक राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता है। वहीं मैनपुरी पुलिस की दबिश को लेकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। वहीं मैनपुरी जिले की कुरावली थाना पुलिस की शहर में दबिश होने की जानकारी से कोतवाली नगर पुलिस इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें