फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना: कनेक्शन मिले तो खिले चेहरे

विज्ञापन
electricity - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के शुभारंभ पर रविवार को जिले में 790 आवेदकों को बिजली कनेक्शन दिए गए। इनमें 314 बीपीएल और 476 नॉन बीपीएल कनेक्शन शामिल हैं।
विज्ञापन



शहरी खंड में एक और ग्रामीण खंड में 13 स्थानों पर शिविर लगाए। शहरी खंड में उपखंड कार्यालय पर आयोजित शिविर में 20 बीपीएल आवेदकों को नि:शुल्क और 26 एपीएल आवेदकों को संयोजन दिए। अधीक्षण अभियंता एके जैन के साथ सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड भी मौजूद रहे। वहीं ग्रामीण खंड में 294 बीपीएल और 450 एपीएल आवेदकों को संयोजन दिए गए। मारहरा विकास खंड के सूरतपुर माफी व जिरसिमी में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे।


जलेसर के मिसौली में आयोजित शिविर में 25 बीपीएल, 15 एपीएल परिवारों को कनेक्शन बांटे। अधिशासी अभियंता एपी सिंह, पूर्व एमएलसी प्रत्येेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कहां लगे शिविर?
विकास खंड शिविर स्थल
अलीगंज अमरोली रतनपुर, रामनगर
जैथरा खेरिया,बांदेपुर
सकीट उम्बरपुर, पुरांव
मारहरा सूरतपुर माफी
शीतलपुर जिरसिमी
जलेसर मिसौली
अवागढ़ नगला बंजारा, बत्तपुरा
निधौली कलां मींसा खुर्द, बरिंगवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें