फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला की हत्या, शव फूंका

विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। दहेज की खातिर ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरेापियों ने सुबूत मिटाने के लिए महिला के शव को भी फूंक दिया। जानकारी पर मृतका की मां ने थाना बागवाला में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जनपद कासगंज थाना सोरों के बदरिया निवासी गुड्डो देवी ने अपनी बेटी मंजू देवी की शादी थाना बागवाला क्षेत्र के गांव भटमई निवासी मुकेश के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मंजू को परेशान कर रहे थे।

आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने मंजू की दस दिसंबर को संदिग्ध हालात में हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने को लेकर महिला के शव को भी जला दिया। ग्रामीणों की सूचना पर गुड्डो देवी ने मामले की रिपोर्ट थाना बागवाला में मुकेश सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें