फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में भी ली शहर की सरकार ने शपथ

विज्ञापन
bjp, congress - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। नगरपालिका पालिकाध्यक्ष एवं सभासदों का शपथ गृहण कार्यक्रम पुरानी सब्जी मंडी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष के अलावा सभी सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ कार्यक्रम निर्धारित समय से 10 मिनट विलंब से शुरू हुआ।
विज्ञापन


शपथ गृहण समारोह का शुभारंभ उपजिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, निर्वाचित अध्यक्ष रजनी साहू, सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र यादव, सीओ बीएस वीर कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। नगरपालिका कन्या महाविद्यालयों की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। सभी अतिथियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। उपजिलाधिकारी देेवेंद्र प्रताप ने सबसे पहले अध्यक्ष रजनी साहू को शपथ दिलाई। इसके बाद सभी सभासदों को सामूहिक रूप से शपथ गृहण कराई।


उपजिलाधिकारी ने कहा कि निकाय क्षेत्र में अतिक्रमण, पेयजल, सफाई आदि की जो भी समस्याएं हैं। उनको प्राथमिकता से दूर किया जाए। जहां आवश्यकता हो वहां प्रस्ताव तैयार कराकर विकास कार्य कराए जाएं। कार्य बिना किसी भेदभाव के हो।
विज्ञापन


चेयरमैन रजनी साहू ने कहा कि जनता ने प्रचंड जीत दिलाकर उनमें जो विश्वास जताया है वे उस कसौटी पर खरे उतरेंगे। 15 दिन के भीतर नगरपालिका क्षेत्र के 9336 पोलों पर मरकरी लाइट का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे का काम भी जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद जो वायदे किए गए हैं वे सभी पूरे होंगे।

सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने एक सही चेयरमैन चुना है। निर्वाचित चेयरमैन क्षेत्र के विकास को पूरी प्राथमिकता देंगे।

सीओ बीएसवीर कुमार ने कहा कि हम सभी संविधान से बंधे हुए हैं। संविधान एवं कानून का पालन करें। सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम में पालिका के ईओ आरपी श्रीवास्तव, प्रदीप सीए, संजीव मराठा, गोपाल मराठा, दीपक मराठा, गुंजन अग्रवाल, विनोद गुप्ता, सतीश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, रविकांत सक्सेना, राजकुमार जाखेटिया, राजकुमार अग्रवाल, राहुल साहू कमलेश साहू, सीमा साहू, गीता, बाबू अहमद, दिलशाद मेव आदि मौजूद रहे।

शपथ लेनें में अटकीं रजनी

कासगंज। शपथ गृहण समारोह के दौरान उपजिलाधिकारी जब शपथ गृहण करा रहे थे तो वे बीच में कई बार अटकी। उपजिलाधिकारी द्वारा जो शब्द शपथ में बोले जा रहे थे उनमें कई ऐसे शब्द थे जिनको वे सही ढंग से नहीं बोल पाईं।

भावुक हो गए राजवीर

 चेयरमैन पति राजवीर साहू अपनी पत्नी के शपथ गृहण के बाद जब जनता से रूबरू हुए तो वे एकदम भावुक हो गए। उन्होंने सभी के आगे अपना शीश नतमस्तक कर दिया और वे भावुक होते हुए बोले कि यदि उनसे कोई गलती हो जाए तो उन्हें क्षमा कर देना।

बैंडबाजे के साथ शपथ गृहण स्थल पहुंची

 निर्वाचित चेयरमैन रजनी साहू एवं उनके पति राजवीर साहू अपने समर्थकों के साथ शपथ गृहण समारोह स्थल पहुंचे। बैंड बाजे पर उनके समर्थक थिरकते नजर आए।

भाजपा सभासदों के शपथ न लेने की सोशल मीडिया पर तैरती रहीं अफवाहें

कासगंज। सोशल मीडिया पर सुबह से भी भाजपा सभासदों के शपथ न लेने की अफवाह सोशल मीडिया पर चलती रहीं। एक ग्रुप से दूसरे ग्रुप तक सूचना तेजी से वायरल हुई। लोग यह जानने के प्रयास में लग गए क्या वाकई में ऐसा होगा, लेकिन शपथ गृहण समारोह में निकाय के सभी 25 सभासदों ने शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें