फरोजाबाद। मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों के लिए मेज, कुर्सी व अन्य व्यवस्थाएं जुटाने में अफसरों के पसीने छूट गए। पुलिस लाइन से जैसे-जैसे पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचती गई हैं, वैसे-वैसे अफसरों के फोन की घंटियां बजना शुरू हो गईं।
मंगलवार को सुबह पुलिस लाइन पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। पोलिंग पार्टियां वाहनों से अपने-अपने बूथों पर पहुंची तो शहर में कई बूथ ऐसे थे, जहां मतदान कर्मियों के बैठने व मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराने के एि मेज व कुर्सियां तक नहीं थीं।
पोलिंग पार्टियों ने अफसरों को सीधे फोन करना शुरू कर दिया तब नगर निगम प्रशासन बूथों पर मेज, कुर्सी, सफेद चादर, ईवीएम के लिए फाइवर सीट की व्यवस्थाएं करने में जुटा। नगर निगम द्वारा टैंट से करीब 700 कर्सियां, 250 से अधिक मेज, सफेद चादर मंगवा कर संबंधित बूथों पर पहुंचा गई गईं। अपर आयुक्त प्रमोद कुमार, एक्सईएन एसपी मिश्रा सहित समस्त सेनेटरी इंसपेक्टर, सुपरवाइजर देर रात तक व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे।
इस संबंध में एसडीएम सदर संगमलाल यादव ने बताया कि करीब 15-20 बूथों पर मेज कुर्सियां न होने की शिकायत मिली थी। नगर निगम की टीम व लेखपालों को लगाकर सभी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी हैं।