फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालक ने महिला के गले से सोने की चेन उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। शादी समारोह से घर लौट रही महिला के गले से ऑटो चालक ने सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद चालक महिला उसकी बेटी और भाभी को पायनियर चौराहे के समीप उतार कर हो गया। महिलाएं काफी देर तक चालक का इंतजार करती रहीं, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


थाना शिकोहाबाद के थानूमई निवासी मीना पत्नी राजकुमार अपनी बेटी एवं भाभी रूबी के साथ आसफाबाद क्षेत्र में एक शादी समारोह में शिरकत कर रविवार शाम आटो में सवार होकर घर लौट रही थी। महिला को आगे बैठाने के दौरान ही चालक ने मीना के गले से सोने की चेन खींच ली।

चैन खीचने के बाद मक्खनपुर के पायनियर चौराहे के समीप ऑटो चालक ने कुछ महिलाओं को अंदर उतारने की बात कहकर महिलाओं को चौराहे पर ही उतार दिया। इसके बाद वो वापस नहीं लौटा। जैसे ही महिला को सोने की चेन गायब होने का पता चला उसने एक बाइक सवार के साथ ऑटो चालक का पीछा किया, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने डायल 100 पर वारदात की सूचना दी। पीड़िता रोते-बिलखते घर वापस लौटने को ही विवश हो गई। थानाध्यक्ष मक्खनपुर का कहना है कि महिला की चैन लूटने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें