एटा। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में छह लोगों की जांच में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक बीस से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव सरदलगढ़ निवासी चन्द्रपाल पुत्र जमुनाप्रसाद को पिछले छह दिनों से बुखार आ रहा है। कई दिनों से वह निजी चिकित्सक से अपना इलाज करवा रहा था।
सोमवार को तबियत ज्यादा खराब होने पर उसके बेटे भूपेन्द्र ने चन्द्रपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां टेस्ट रिपोर्ट में उसको डेंगू पॉजिटिव आया है। परिजनों ने मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
वहीं अगर इससे पहले जिला कारागार से तीन बंदी सहित बीस से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों से लोगों में हड़कंप है।