फिरोजाबाद। जेडी आगरा स्तर से आईटीआई कालेजों के छात्रों का छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन नहीं किया गया है। समाज कल्याण विभाग ने लगभग चार दर्जन आईटीआई संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञाशंकर तिवारी द्वारा आशा आईटीआई, ग्रामोदय आईटीआई, सागर आईटीआई, रामवीर सिंह आईटीआई सहित लगभग पचास आईटीआई कालेजों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को आगामी दो दिन के भीतर अपने यहां अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन कराने के लिए जेडी प्रशिक्षण एवं सेवायोजन कार्यालय से संपर्क स्थापित करने को कहा गया है।
ताकि निर्धारित तिथि तक सभी आवेदन पत्रों को शासन को फारवर्ड किया जा सके। उल्लेखनीय है कि जेडी द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन के सत्यापन की अंतिम तिथि दस नबंवर निर्धारित है। लेकिन अभी तक सैंकडों छात्रों के आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन जेडी स्तर से नहीं हो पाया है।