फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला शीशिया में आबकारी टीम को धधकती मिली भट्टियां

विज्ञापन
नगला शीशिया में आबकारी टीम को धधकती मिली भट्टियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। आबकारी टीम ने कोतवाली नगर पुलिस के साथ मिलकर आधा दर्जन से अधिक गांव में कच्ची शराब के खिलाफ छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम को शराब निर्माण के धधकती भट्टियां मिली। टीम ने 150 लीटर कच्ची शराब और तीन सौ किलो लहन बरामद किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित किशोर और जिला आबकारी अधिकारी आनंद प्रकाश के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ दीवाली पर अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने कोतवाली नगर पुलिस के साथ मिलकर नगला शीशिया में छापा मारा। टीम और पुलिस को खेत में अवैध शराब निर्माण के लिए भट्टियां धधकती मिली। कोयला डालकर शराब तस्कर कच्ची शराब तैयार कर रहे थे। आबकारी निरीक्षक रणविज यसिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 150 लीटर कच्ची शराब और तीन सौ किलो लहन बरामद किया गया। जबकि आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। जिनके खिलाफ कोतवाली नगर में कार्रवाई की जा रही है। नगला मदिया, नगला मुरली के अलावा मिरहची क्षेत्र के गांव डुडिया,नगला धनुआ, यादगारपुर, ततारपुर गांव में भी छापामार कार्रवाई की। बरामद हुए लहन को मौके पर नष्ट कराया गया है। टीम में आबकारी निरीक्षक निहांत यादव, दिनेश पासवान के साथ ही शैलेश, सुशील कुमार, अशोक, अनिल, चंद्र शेखर, भरत लाल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें