फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखानो में श्रमिकों के शोषण पर प्रशासन लगाए रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ांच उद्योग क्रांतिकारी मजदूर संघ की बैठक रज्जोदेवी की अध्यक्षता में महावीर नगर स्थित कार्यालय पर हुई, जिसमें कारखानों में श्रमिकों का शोषण होने पर रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन


मंत्री भूरी सिंह यादव ने कहा कि चूड़ी कारखानों श्रमिकों का हर स्तर पर शोषण किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के कारण श्रमिकों से कारखानों में नौ से दस घंटे तक जबरन काम कराया जा रहा है।

इनके खिलाफ आवाज उठाने वाले संगठनों को धमकी देकर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो निंदनीय है। विजय दशमी, मुहर्रम, दो अक्तूबर का सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी श्रमिकों को काम पर बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि कारखानों में न्यूनतम वेतन, बोनस, शौचालय, शुद्ध पानी, ईएसआई कार्ड, वेतन स्लिप नहीं दी जा रही। का. नवल सिंह ने जिला प्रशासन, श्रम विभाग से मांग की है कि कारखानों में अधिक समय कार्य कराने पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें