फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला के हेमराजपुर गांव में वायरल से मासूम की मौत, आधा दर्जन बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। हेमराजपुर गांव वायरल फीवर के चलते घर-घर लोग बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। पचोखरा क्षेत्र में बुखार से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक बच्चे और ग्रामीण बुुखार की चपेट में हैं। बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव हेमराजपुर में वायरल ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांव का छह वर्षीय देवेश पुत्र स्व. धर्मेन्द्र कुमार विगत कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। देवेश को परिजनों ने चिकित्सकों उपचार कराया, लेकिन बुखार नहीं उतार। परिजनों का कहना है कि दवा देने के कुछ देर तक बुखार नहीं आता था। बाद दवा खिलाने के बाद भी बुखार नहीं उतर रहा था। जिसके बाद परिजन उसे एत्मादपुर उपचार के लिए ले गए। शुक्रवार सुबह मासूम देवेश को तेज बुखार आने पर उसकी मौत हो गई।

मासूमकी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रधान ने कहा कि गांव में करीब आधा दर्जन बच्चे और ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से टीम भेजकर ग्रामीणों का उपचार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें