फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव घर में फूंका

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला पोपी में विवाहिता की दहेज के लिए ससुरालियों ने हत्या करने के बद शव घर में फूंक दिया। वारदात को अंजाम देकर ससुरालीजन फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर विवाहिता के मायके वालों ने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। अमांपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के सखीपुर गांव निवासी राजपाल ने अपनी बेटी उमा उर्फ गुड़िया की शादी पांच साल पहले नगला पोपी निवासी राजेश से हुई थी। मृतका के भाई भोले ने बताया कि बताया कि गुरुवार रात उमा और उसके पति राजेश के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को दोबारा कहासुनी होने पर ससुरालियों ने उमा की गला दबाकर हत्या करने के बाद केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी और फरार हो गए। भोले की माने तो ग्रामीणों की सूचना पर वे यहां पहुंचे। आरोप है कि उमा के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रुप मेें एक लाख रुपया और दहेज की मांग कर रहे थे। इसके चलते उमा काफी समय से मायके रह रही थी। रक्षाबंधन के एक दिन बाद राजेश का भाई उमा को ससुराल बुला ले गया था। अमांपुर के एसओ ने बताया कि विवाहिता के शव का शव पीएम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जंाच कर रही है। मृतका के मायके वाले दहेज हत्या बता रहे हैं, लेकिन अभीतक तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें