फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्टेंस एजूकेशन के 30 कॉलेजों पर लटका ताला

विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
मथुरा। जिले में दूरस्थ शिक्षा (डिस्टेंस एजूकेशन) दे रहे 30 शैक्षणिक संस्थानों पर ताला लटक गया है। इस बात का खुलासा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से कराए गए सत्यापन में हुआ है। इन सभी की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। लेकिन इस बार जिले के 54 कॉलेजों ने छात्रों का डाटा ही अपलोड नहीं कराया। इस पर समाज कल्याण विभाग ने कॉलेजों को नोटिस भी दिए, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। समाज कल्याण विभाग ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को कॉलेजों की सूची सौंपकर सत्यापन कराने को कहा। इस सत्यापन रिपोर्ट में दूरस्थ शिक्षा दे रहे 30 कॉलेज बंद मिले हैं। शेष ने भी अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। इनका भी सत्यापन कराया जा रहा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि हम सभी कॉलेजों का सत्यापन कर रहे हैं। जल्द ही रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। इसके बाद कार्रवाई के लिए समाज कल्याण विभाग को पत्र लिख दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें