फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शिक्षा की गुणवत्ता परखेंगे उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शनिवार को उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा पूरे 24 घंटे शहर में रहेंगे। इस दौरान वह शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करने के अलावा सुरक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। समीक्षा बैठक को लेकर अधिकारी देर रात तक तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री शनिवार सुबह लगभग सवा नौ बजे शहर में आ जाएंगे। सबसे पहले वह आगरा कालेज में आयोजित संगोष्ठी में भाग लेंगे। यहां से वह विधायक योगेंद्र उपाध्याय के आमंत्रण पर दयालबाग शिक्षण संस्थान का भ्रमण करेंगे। उपमुख्यमंत्री यहां की शैक्षिक प्रणाली को देखेंगे। ताकि यहां शिक्षा के उच्चीकृत करने की दिशा में यदि कोई जरूरत हो तो प्रदेश सरकार की मदद से सहयोग प्रदान किया जा सके।

यह कार्यक्रम आगरा को एजूकेशन हब बनाने की दिशा में होगा। शाम को सर्किट हाउस में जिला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठ करेंगे। इसमें मंडलायुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के अलावा तमाम अधिकारी मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में ही करेंगे। अगले सुबह लगभग नौ बजे वह मथुरा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिनट टू मिनट: रविवार का कार्यक्रम
9.15 बजे आगरा कालेज में भारतीय शिक्षक मंडल का कार्यक्रम
12.10 बजे दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट का भ्रमण
12.50 बजे आलोक नगर, जयपुर हाउस में संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक
1.30 बजे प्रतापनगर, जयपुर हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक
3.00 बजे से सर्किट हाउस में प्रशासन-पुलिस के साथ बैठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें