फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बार चाकुओं से गोदा, फिर जबड़े में गोली मारी थी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
टैंटीगांव(मथुरा)। शनिवार को खेत में मिले सरकोरिया के युवक के शव के पोस्टमार्टम से साफ हो गया है कि उसकी हत्या बेरहमी के साथ की गई। शरीर पर 12 वार मिले हैं। उसका लीवर और किडनी भी फट गए थे। हत्यारों ने उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया था। पुलिस मान रही है कि अवैध संबंधों को लेकर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली सुरीर के गांव सरकोरिया निवासी भूरा उर्फ राजकुमार (25) पुत्र हरप्रसाद शुक्रवार की रात 7:45 बजे गांव के युवक दिनेश के साथ हाफ पेंट और बनियान में पैदल घूमने निकला था। रात को घर न लौटने पर घर वाले तलाश में निकले। बाद में गुमशुदगी दर्ज करा दी। शनिवार की शाम राजकुमार का शव रोहन और भूदेव के खेत में नाली पर मिल गया।

राजकुमार की हत्या से ग्रामीण भड़क गए थे और राया-नौहझील मार्ग एक घंटे तक जाम रखा। राजकुमार के भाई राकेश की तहरीर पर गांव के दिनेश और अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। कोतवाली प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि युवक के पोस्टमार्टम से पता लगा है कि उसे जबड़े से सटाकर गोली मारी गई है, जो कि पार निकल गई है। इसके अलावा युवक के शरीर कई चाकुओं के वार भी किए गए। युवक का प्राइवेट पार्ट भी काटा गया है। इससे साफ हो रहा है युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा। एक युवक को हिरासत मेें लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें