फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एसडीएम सहित 32 अधिकारियों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत मुख्यमंत्री को संदर्भित शिकायतों का निस्तारण न करना 35 अधिकारियों को भारी पड़ गया है। जिलाधिकारी गौरव दयाल ने 33 अधिकारियों का शिकायतों का निस्तारण न होने तक वेतन रोक दिया गया है। वहीं, दो अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी गई है। उन्होंने इसे लापरवाही बताया है। मंडलायुक्त की चेतावनी के बाद भी शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन


पिछले दिनों शासन स्तर से आईजीआरएस की समीक्षा की गई थी। इसमें तमाम अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निस्तारण न करना पाया गया था। इस पर मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने भी बैठक कर अधिकारियों को चेताया था। उन्होंने 30 जुलाई तक प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया था। इसके बाद भी तमाम अधिकारियों ने लापरवाही बरती। एक अगस्त को जिलाधिकारी ने अपने स्तर से समीक्षा की।

इसमें जिले कि 35 अधिकारियों की स्थिति चिंताजनक थी। उनके यहां लंबे समय से शिकायतें लंबित थीं। इस पर डीएम ने 33 अधिकारियों का आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण न करने तक वेतन रोकने का आदेश दिया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक के नरेश कुमार और लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल के शैलेंद्र सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन



इनका रोका वेतन
एसडीएम फतेहाबाद, एसडीएम किरावली, जलकल महाप्रबंधक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खंड विकास अधिकारी खेरागढ़, उपायुक्त स्वरोजगार, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, खंड विकास अधिकारी एत्मादपुर, सहायक अभियंता सिंचाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड द्वितीय लोक निर्माण विभाग, जिला औद्योगिक एवं प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, नगर पंचायत खेरागढ़ के अधिशासी अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, पराग डेरी के प्रबंधक, आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 29, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला उद्यान अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, जिला विद्यालय निरीक्षक, आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 30, अधिशासी अभियंता सिंचाई, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड निगम लिमिटेड विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिषद के संपत्ति अधिकारी, जिला मनोरंजन अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें