फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशीय फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। आठ से 10 अगस्त को सुब्रतो फुटबाल प्रतियोगिता होनी है। अभी तक मंडल और जिले स्तर पर कैलेंडर नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन


निदेशक स्तर से 17 जुलाई को खेलकूद का कार्यक्रम जारी किया गया। इसके अनुसार आठ से 10 अगस्त को अंडर-14 वर्ष बालक सुब्रतो फुटबाल स्पोर्ट्स कालेज, सैफई में और अंडर-17 वर्ष बालक सुब्रतो फुटबाल वाराणसी में होगा। 14 दिन बाकी हैं। अभी तक जिले और मंडल स्तर पर फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन की तिथि तय नहीं है। कैलेंडर जारी होना है। इसके बाद टीम गठित की जाएगी। विद्यार्थियों को अभ्यास का मौका नहीं मिलेगा।

मंडलीय उप शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा के मुताबिक बुधवार को मंडलीय समिति की घोषणा की जाएगी। दोपहर तीन बजे शिक्षा भवन में बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेश के आधार पर मंडलीय खेलकूद का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। मंडल के आधार पर जिले का कार्यक्रम तत्काल जारी कराया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश का कैलेंडर अव्यवहारिक
माध्यमिक खेलकूद से जुड़े प्रधानाचार्यों और शिक्षकाें का कहना है कि विभाग ने अव्यवहारिक कैलेंडर जारी किया है। सुब्रतो फुटबाल को अगस्त के दूसरे सप्ताह में रखा गया है। गत सत्र में भी यही किया गया था। जिले और मंडल स्तर पर फुटबाल प्रतियोगिता के नाम पर खानापूर्ति की गई। पहले इनडोर खेलकूद कराने चाहिए।

मंडल को तीन खेलों की मेजबानी
मंडल को तीन प्रदेश स्तरीय खेलों की मेजबानी दी गई है। अंडर-19 बालक एवं बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 27 से 30 सितंबर तक, स्केटिंग गत वर्ष की तरह फिर मथुरा जिले में दी गई है। यह तीन से पांच अक्तूबर तक होगी। जिमनास्टिक प्रतियोगिता भी अंडर-14, 17, 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में आगरा में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें