मथुरा। वेटरनेरी विश्वविद्यालय की ओर से कराई गई प्री वेटरनेरी टेस्ट के बाद सोमवार को काउंसलिंग होगी। 102 सीटोें के लिए 678 छात्रों ने प्री और मेन परीक्षा पास कर ली है।
प्री वेटरनेरी टेस्ट के लिए मथुरा, बरेली, लखनऊ, कानपुर और इलाहाबाद में 28 मई को हुई परीक्षा में 4800 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें प्री में 920 और मेन परीक्षा में 920 में से 678 छात्र पास हुए।
वेटरनेरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएमएल पाठक ने बताया कि सोमवार को पहले चरण की काउंसलिंग विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता हॉल में होगी।
पहले चरण में सोमवार सुबह नौ बजे से जनरल और ओबीसी की 80 सीटों के लिए 100 रैकिंग वाले 300 छात्रों की काउंसलिंग होगी। बाकी 32 सीटों के लिए 100 से नीचे रैंक वाले छात्रों की काउंसलिंग होगी।