फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दिलाई जाएगी पर्यावरण बचाने की शपथ

विज्ञापन
अंबेडकरनगर में सोमवार को सघन पौधरोपण अभियान के लिए आए पौधे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। वन महोत्सव से स्कूली बच्चों को जोड़ने के लिए सरकार ने कार्ययोजना तैयार की है। पांच जुलाई को स्कूलों में विशेष अभियान चलाकर बच्चों को पर्यावरण के महत्व, इसमें उनकी भूमिका को बताते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही उनसे पौधे भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन


वन विभाग की योजना के अनुसार हर सरकारी स्कूल में 40 पौधे लगवाए जाएंगे। जिले में परिषदीय स्कूल 2186 और माध्यमिक इंटर कालेज 465 हैं। ऐसे में यदि सिर्फ इन्हीं स्कूलों में पौधरोपण का अभियान सफल हो और बच्चों में संदेश चला जाए तो खुद में यह बड़ी सफलता है। निजी क्षेत्र के बाकी स्कूलों ने भी पहल की तो रोपे जाने वाले पौधों की संख्या और संदेश का दायरा और बढ़ जाएगा। विभाग वन महोत्सव सात जुलाई तक के दौरान जगह-जगह प्रभात फेरियां निकालकर और गोष्ठियों के जरिये लोगों को जागरूक करेगा।

मालूम हो कि वन महोत्सव के आयोजन के 67 साल हो गए। इस दौरान पौधरोपण की संख्या के अनुसार वन क्षेत्र के रकबे और हरियाली के दायरे में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई। उप्र में तो वन क्षेत्र का रकबा महज आठ फीसद है। सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 15 फीसद करना है।
विज्ञापन


शासन द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग को 1,30,300 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके चलते बीएसए ने ब्लाकवार लक्ष्य को आवंटित कर सभी खंड शिक्षाधिकारियों से अपने-अपने ब्लाकों और स्कूलों में पौधे लगाने को कहा है। आवंटित किए गए पौधों के अनुसार प्रत्येक ब्लाक में 13 हजार 230 पौधे लगवाने हैं। इनमें मैनपुरी, घिरोर, कुरावली, बेवर, करहल, बरनाहल और जागीर में ब्लाक शामिल है। वहीं 16 हजार 540 पौधे किशनी और सुल्तानगंज ब्लाक में लगने हैं। इसके अलावा नगर क्षेत्र में 6600 पौधे लगवाने होंगे। वहीं माध्यमिक इंटर कालेजों को 13890 पौधे रोपने का लक्ष्य है।

डीआईओएस गंगा सिंह राजपूत ने सभी प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि पांच जुलाई को सुबह नौ बजे छात्र-छात्राओं का पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई जाए। साथ माध्यमिक कालेज शपथ दिलाने की फोटो सहित सूचना जमा करदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें