फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा राशन के गेहूं से लदा ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुंहा। रिपोर्टिंग चौकी जैंत क्षेत्र के कस्बा चौमुहां में पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर कालाबाजारी को जा रहे राशन के गेहूं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। आपूर्ति विभाग की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने यूपी 100 पर मोबाइल से सूचना दी कि गांव परखम गूजर का राशन डीलर राशन के गेहूं को ट्रैक्टर-ट्राली में भर कर कालाबाजारी को ले जा रहा है। पुलिस ने चौमुंहा एलएलएस के निकट से गेहूं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को चौकी ले गई और जिला आपूर्ति अधिकारी को जांच के लिए सूचना दी।


दूसरी ओर परखम गूजर निवासी मंजू ने बताया कि गेहूं उसके खेत का है। इसे चौमुंहा स्थित सहकारी संघ पर बेचने ले जा रहे थे। राशन का कोटा उसकी भाभी ममता पत्नी संजय के नाम है। वहीं, शिकायतकर्ता दिगंबर ने बताया कि वे राशन डीलर की शिकायत तहसील में कर चुके हैं। डीलर ग्रामीणों को राशन का गेहूं व अन्य सामान नहीं देता है।
विज्ञापन



आपूर्ति विभाग से आए इंस्पेक्टर एमपी उपाध्याय ने बताया कि ट्रॉली में गेहूं सरकारी कट्टे में नहीं है। खुले में भरा है। इसके कोटे की जांच की जाएगी, यदि स्टॉक में कमी मिलेगी तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें