फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार लाओ एफआर लगवाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एक हजार लाओ और एफआर लगवाओ। कुछ इसी तरह का खेल इन दिनों बाइक चोरी के मामलों में खेला जा रहा है। इसके चलते काफी मामलों का निस्तारण नहीं हो चुका है। थाना कोतवाली में बाइक चोरी की करीब 139 विवेचनाएं लंबित हैं। इनका निस्तारण न होने से वादी परेशान हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुल नौ चौकियां आती हैं। इनमें आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को कभी जांच के नाम पर तो समय पूरा होने के बाद एफआर लगवाने के लिए चक्कर कटवाती है। जो भी पीड़ित जांचकर्ता को एक हजार रुपये देता है उसका काम जल्दी हो जाता है। बाकी विवेचनाएं लंबे समय तक अटकी रहतीं हैं।

कोतवाली क्षेत्र में वर्तमान में बाइक चोरी की 139 विवेचनाएं निस्तारण के अभाव में अटकी हुई हैं। घर में चोरी की कुल 40 घटनाओं की जांच तो हुई मगर निस्तारण नहीं हो सका है। लूट की आठ घटनाओं में पांच का कोई निस्तारण नहीं हो सका है। इसके अलावा अन्य घटनाओं को मिलाकर कुल 434 विवेचनाएं लंबित हैं।
विज्ञापन


सीओ राजेश चौधरी का कहना है कि सभी चौकी इंचार्ज को समय से विवेचनाओं के निस्तारण के कडे़ निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई भी पुलिसकर्मी एफआर के नाम पर रुपये की मांग करता है। तो पीड़ित उच्चाधिकारियों से शिकायत करें। दोषी के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें