एटा। कोतवाली नगर पुलिस जिन तीन युवकों को एक दिन पहले मोबाइल चोरी का आरोपी मान रही थी। उन्हीं युवकों को राजनीतिक दबाव के चलते रविवार को निर्दोष मानते हुए छोड़ दिया गया।
अवंतीबाई नगर निवासी दुर्गेश के घर से दो युवकों ने तीन मोबाइल चोरी कर मोबाइल की दुकान पर बेच दिए थे। जांच में पुलिस ने मोबाइल चुराने वाले दोनों युवकों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार को भी पकड़ लिया। शनिवार को पूछताछ के बाद कोतवाली नगर प्रभारी और एसएसआई युवकों को आरोपी बता रहे थे। आरोप है रविवार सुबह राजनीतिक दल के दबाव में तीनों को छोड़ दिया। यही नहीं पुलिस पीड़ित दुर्गेश को ही हड़काने लगी।
पांच दिन से थाने में बैठा है युवक
कोतवाली नगर पुलिस मानवाधिकार और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रही है। पांच दिन पहले शहर के मोहल्ला कटरा निवासी एक युवक को पकड़ कर थाने लाई थी। जिसका पुलिस ने पांच दिन बाद भी न तो चालान किया है और न उसे छोड़ा है। जबकि उसके घरवाले कोतवाली के लगातार चक्कर काट रहे हैं। वही कोतवाली नगर प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तहरीर देने के बाद कोई व्यक्ति थाने पर नहीं आया था।
मामला संज्ञान में नहीं है। गोपनीय तरीके से जांच कराई जाएगी। उसके बाद दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अखिलेश चौरसिया, एसएसपी