फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कंपनियां के गोदाम पर छापे, 16 करोड़ का खाद्यान जब्त

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। तीन प्राइवेट कंपनियों के आठ गोदामों पर शनिवार को शाम को वाणिज्यकर विभाग की टीमों ने एक साथ छापामारी करके 16 करोड़ का गेहूं. चावल, धान व सरसों जब्त कर लिया है। गोदाम इंचार्ज गेहूं खरीद का कोई रिकार्ड नहीं दिखा सके थे। अफसरों का मानना है कि बड़ी कर चोरी की गई है। देर रात तक गेहूं के बोरों की गणना की जाती रही।
विज्ञापन



शाम को पांच बजे वाणिज्यकर विभाग के 35 अफसरों की टीमें एक साथ बाजना पुल के करीब गांव देवीपुरा और गणेशरा पहुंची। इसके बाद यहां एडलवाई एग्री लिमिटेड, स्टार एग्री वेयर हाउसिंग एंड कोलेट्रल मैनेजमेंट व शुभम लाजिस्टिक कंपनी के आठ गोदामों पर छापा मारा। टीम के साथ पुलिस भी थी। इन गोदामों में व्यापारियों का गेहूं, चावल, धान, सरसों रखा हुआ था।


टीम के अधिकारियों जब इस माल के संदर्भ में गोदाम इंचार्ज से कागज मांगे तो गोदाम संचालक हड़बड़ा गए। छापामार दल के अफसरों के मुताबिक इसमें बड़ी संख्या में अपंजीकृत व्यापारियों का माल है। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने माल को जब्त कर जांच पूरी होने तक उसके रिलीज होने पर रोक लगा दी है। इस कार्रवाई में ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक राजेंद्र रॉय, एसआईबी और सचल दल के संयुक्त आयुक्त अनूप प्रधान, डिप्टी कलक्टर केपी सिंह, सीओ रिफाइनरी, सहायक आयुक्त मनोज यादव, दिलीप सिंह सहित कुल 35 अधिकारियों की टीम लगी थीं। देर रात तक टीम माल की गणना में लगी रही। जब्त किये गये माल की अनुमानित कीमत 16 करोड़ बताई गई है।
विज्ञापन



मंडी में स्टॉक रजिस्टर भी सील किए
गोदाम में रखे माल को जब्त करने के बाद अफसरों ने मंडी समिति कार्यालय पहुंचकर वहां स्टॉक रजिस्टरों को भी सील कर दिया। आशंका थी कि व्यापारी अखिलेखों में कोई हेरफेर न कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें