फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक निदेशक की मौत का रहस्य गहराया

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। खादी ग्रामोद्योग के सहायक निदेशक सुल्तान सिंह की मौत का रहस्य गहरा गया है। पोस्टमार्टम में भी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। शरीर पर कहीं भी कोई जाहिराना चोट नहीं है। फिलहाल जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। डाक्टरों का कहना है कि हो सकता है कि किसी तरह का जहर मौत की वजह बन गया हो। वहीं, उनके बेटे ने पिता की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



शनिवार की सुबह को थाना रिफाइनरी के औद्योगिक क्षेत्र में आगरा के शास्त्रीपुरम निवासी खादी ग्रामोद्योग के सहायक निदेशक सुल्तान सिंह का शव मिला था। सुल्तान सिंह की तैनाती मेरठ में है। शाम को मथुरा पहुंचे सुल्तान सिंह के बेटे संदीप ने शिनाख्त की थी। रविवार को पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया।


पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। सुल्तान सिंह के बेटे संदीप का आरोप है कि उनके पिता की हत्या की गई है। बताया कि पिता के पास एक जिओ, दो बीएसएनएल के मोबाइल, दो एटीएम, नगदी और आफिस के कागजात थे जो गायब हैं। रिफाइनरी पुलिस ने शव बरामद किया था तो इनमें से कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन



उसका कहना है कि पिता की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वे 16 जून की रात 10: 30 बजे एक सप्ताह की एलटीसी लेकर आगरा के लिए चले थे। बस में बैठने के बाद ही पिता की मां से बात हुई थी। पिता ने मथुरा होकर आगरा पहुंचने की बात कही थी। सवेरे आगरा न पहुंचने पर परिवार को चिंता हुई। आखिर में आगरा पुलिस का सहारा लिया।



पुलिस के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। शव के फोटो व्हाट्सएप पर वायरल हुए थे। आगरा पुलिस ने सुल्तान सिंह के बेटे को फोटो दिखाया तो वह पहचान गया था।


जहरखुरानी के बिंदु पर भी जांच कर रही पुलिस
खादी ग्रामोद्योग के सहायक निदेशक का शव मिलने की जांच थाना रिफाइनरी पुलिस ने शुरूकर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि 59 वर्षीय सुल्तान सिंह जहरखुरानी का शिकार हो सकते हैं। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। सुल्तान सिंह का विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें