फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की जेब से तीन लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
police
विज्ञापन
राया (मथुरा)। परिवार के साथ विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे अलीगढ़ निवासी वृद्ध की जेब से रविवार को टेंपो में सवार होने के बाद तीन लाख मूल्य के गहने चोरी हो गए। पीड़ित परिवार राया कट पर बस से उतर कर टेेंपो में सवार हुआ था। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



अलीगढ़ के गंगापुर जट्टारी निवासी चरन सिंह पुत्र बाबू सिंह पत्नी सोना देवी, नाती एवं पुत्रवधू के साथ विवाह समारोह में भाग लेने इगलास जा रहे थे। वह एक्सप्रेस वे के राया कट पर बस से उतरे और टेंपो में सवार होकर राया-मथुरा मार्ग पर नीचे आए।


इसी दौरान चरन सिंह ने देखा कि बनियान की जेब में रखे गहने गायब हैं जबकि 10 हजार की नकदी सुरक्षित थी। चरन सिंह ने बताया कि सात सोने की अंगूठी, कालर, एक पैंडल गायब था।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रमोद पवार ने चरन सिंह के शक के आधार पर टेंपो चालक लोकेंद्र निवासी सलेमपुर थाना सादाबाद को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। तलाशी में टेंपो चालक से कुछ सामान बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें