फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबर के मकबरे में बीमारी से मरा 14 साल का दुर्लभ काला हिरन, सियार के शिकार की चर्चा के बाद हुआ पोस्टमार्टम

Thu, 22 Oct 2020 09:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बुधवार सुबह अकबर का मकबरा सिकंदरा स्मारक में 14 साल के दुर्लभ काले हिरन (ब्लैक बक) का शव मिला। इससे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की उद्यान शाखा के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, स्मारक में सियार इन काले हिरनों का शिकार करके मारते रहे हैं।
विज्ञापन
black buck
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकबर का मकबरा सिकंदरा में मंगलवार की रात दुर्लभ काले हिरन की मौत हो गई। वन विभाग ने पशु चिकित्सा विभाग के साथ हिरन का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें उसकी मौत की वजह पेट में गैस बनना बताया गया है। 14 साल का यह हिरन कुछ दिनों से चलने में अक्षम था। सियार के शिकार से मौत की चर्चाओं के चलते वन विभाग में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह अकबर का मकबरा सिकंदरा स्मारक में 14 साल के दुर्लभ काले हिरन (ब्लैक बक) का शव मिला। इससे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की उद्यान शाखा के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, स्मारक में सियार इन काले हिरनों का शिकार करके मारते रहे हैं। उद्यान शाखा के अधिकारियों ने वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग को हिरन की मौत की सूचना दी, जिसके बाद डॉ. सीमा यादव और डॉ. पुष्पा यादव ने उसका पोस्टमार्टम किया।

चिकित्सकों के मुताबिक हिरन का पिछला बायां पैर 15 दिन पहले कांटा लगने से जख्मी हो गया था। 12 अक्तूबर और उससे पहले दो बार वाइल्डलाइफ एसओएस के चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया था, लेकिन उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक काले हिरन के पेट में गैस बनने से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी, जिससे उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट में गैस बनने से हुई मौत
काले हिरण का पैर जख्मी था। चलने फिरने में वह अक्षम हो गया था, जिस वजह से उसके पेट में गैस बन गई। इससे उसे सांस लेने में परेशानी हुई और उसकी मौत हो गई। -देवेंद्र सिंह, एसडीओ, वन विभाग
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें