फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रेलवे ने आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इन ट्रेनों के विस्तार से गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। अधिकांश ट्रेनों का संचालन सितंबर और अक्तूबर तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन




वडोदरा–गोरखपुर, वडोदरा–मऊ, डॉ. अंबेडकर नगर–पटना, वलसाड–दानापुर, मुंबई सेंट्रल–कटिहार, मुंबई सेंट्रल–बनारस, प्रतापनगर–लालकुआं, उधना–झंझारपुर, सूरत–छपरा, अहमदाबाद–दरभंगा, उधना–मधुबनी, उधना–हसनपुर रोड तथा अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। अधिकांश ट्रेनों के पांच से नौ अतिरिक्त फेरे, जबकि उधना–मधुबनी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल को 12 अतिरिक्त फेरों तक चलाया जाएगा। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें