फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 13.5 करोड़ हुए खर्च फिर भी जिले में नहीं कैंसर का इलाज

Mon, 06 Nov 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कैंसर पीड़ितों को लेकर सरकार बार-बार दावे कर रही है। जागरुकता के लिए आज से अभियान शुरू किया जा रहा है, लेकिन जब तक मरीजों को उचित उपचार नहीं मिलेगा तब तक किस प्रकार से कैंसर के मरीजों की जान बचाई जा सकती है। जिले में 13.5 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी कैंसर यूनिट का संचालन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिले में कैंसर के मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए वर्ष 2005 में कैंसर यूनिट के लिए सात करोड़ की धनराशि जारी की गई थी। वर्ष 2010 में 6.50 करोड़ की लागत से यहां मशीनों की स्थापना कराई गई थी, लेकिन इसके बाद भी जिले में कैंसर यूनिट का संचालन नहीं हो सका है। जिले में कैंसर यूनिट होने के बाद भी कैंसर पीडि़त मरीजों को दिल्ली व ग्वालियर में उपचार कराना पड़ रहा है। जिले में कैंसर के मरीजों की संख्या कम नहीं है। 600 से अधिक लोग वर्तमान में जिले में कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। जिन्हें सिकाई आदि के लिए ग्वालयिर व दिल्ली जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें