फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में सूर्य देव के तेवर हुए और तीखे, पारा पहुंचा 45 पर

विज्ञापन
पारा चढ़ने से बढ़ी गरमी, पाइप से पानी पीता पक्षी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। सूर्य देव के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। गर्मी के कारण आमजन की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। पारे में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी और हुई, पारा 45 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

फरह के मकदूम केंद्रीय बकरी अनुसंधान के डाक्टर रामाचंद्रन ने बताया कि रविवार के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई और 45 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 रहा। गर्मी के चलते तन-बदन झुलस उठा। पारा बढ़ने से हीट स्ट्रोक का खतरा भी दस्तक देने लगा है। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंचा तो लोगों को व्याकुलता और बढ़ गई। दुपहिया वाहनों पर चलने वालों के चेहरे तो गर्म हवाओं के थपेड़ों से झुलस उठे। लोगों को चेहरे ढककर बमुश्किल निकलना पड़ा। भीषण गर्मी के चलते बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। शाम हुई तो पारा में थोड़ी गिरावट हुई, जिसके चलते रात का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें भी शनिवार की अपेक्षा एक डिग्री की बढ़ोत्तरी थी। यानि की अब रात में भी गर्मी मुश्किल बढ़ाने जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्मी अभी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें