फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 298 बीघा फसल हुई राख

विज्ञापन
आग लगने से 298 बीघा फसल हुई राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमांपुर/पटियाली। खेत-खलिहानों में आग लगने की घटनाओं में करीब पौने दो सौ बीघा फसल जल गई। अमांपुर के गांव सरसईवन के पास खलिहान में करीब सौ बीघा फसल जल गई। वहीं पटियाली क्षेत्र के पांच गांवों में आग से 75 बीघा गेहूं की फसल, 50 हजार की नकदी, आभूषण व सामान जल गया। तीन पशु भी जलकर मर गए।
विज्ञापन

शनिवार को अमांपुर के सरसईवन के पास कई गांवों के ग्रामीण फसल मढ़ाई में जुटे थे। तभी हरप्रसाद की फसल से आग की लपटें उठने लगीं। तेज हवा से आग अन्य खेतों में फैल गई और तमाम किसानों की फसल जल गई। करीब 100 बीघा से अधिक फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल कर्मी पहुंचने से किसानों में आक्रोश था। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सहावर उमाशंकर ने किसानों को आश्वासन दिया कि पीड़ितों को फसली नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा।
इन किसनों की फसल जली
-सरसईवन के हरप्रसाद, नगला देसी के प्रेमपाल, नगला सुम्मेर के इंद्रपाल, सरसईवन के कन्हई, हरपाल, सुशीला, राजेंद्र, गांव थरा के रामू, दीनानाथ सहित अन्य किसानों की फसल नष्ट हो गई।
विज्ञापन

- आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया लग रहा है थ्रेसर में घर्षण होने के कारण चिंगारी से आग लगी है। प्रभावित किसानों के नुकसान का आकलन करा रहे हैं।
-उमाशंकर, एसडीएम सहावर।
इधर, पटियाली के ग्राम नगला रघी में समरपाल के खेत में विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से लगी आग से करीब 10, संतोष की पांच, मामू की छह बीघा फसल जल गई। नगला अब्दाल में झब्बू सिंह की थ्रेसर से निकली चिंगारी से छह बीघा लांक जल गया। गंजडुंडवारा के ग्राम नगला दमू में तार टूटकर गिरने से दाताराम की 7, महावीर दस, बालिस्टर की 8, नेम सिंह की 4.5, सुघड़ सिंह की 7, लालता प्रसाद की 5, रमनपाल की 4, रतन सिंह की 7 बीघा फसल जल गई। ग्राम नकारा में हेत सिंह के घर में 50 हजार की नकदी, आभूषण, गल्ला आदि जल गया। उनका एक बकरा व एक बकरी भी जलकर मर गए। यहीं की शांति देवी पत्नी मुंशीलाल के घर में आग से घरेलू सामान जल गया। नगला भगवते में नेकू के घर में सामान और एक भैंस जलकर मर गई। नायब तहसीलदार आसिफ अली व लेखपालों ने पहुंचकर क्षति का आंकलन किया।
कैसे पीले होंगे बेटी के हाथ पीले
नगला नकारा में हेत सिंह के घर में लगी आग से प्रीती के सपने चकनाचूर हो गए। उसकी तीन मई को बरात आनी है। आग से नकदी, आभूषण, गल्ला सब कुछ जल जाने से परिजनों को बेटी की शादी की चिंता सता रही है।

तार से निकली चिंगारी से लगी आग, 55 बीघा फसल राख
एटा/जैथरा। जैथरा थाना क्षेत्र के कस्बा धुमरी के गांव खिरिया के किसान भगवान सहाय पुत्र रामलाल का 38 बीघा खेत फगनौल के पास सिढ़पुरा रोड पर है। भगवान सिंह ने अपने पूरे खेत का लॉक थ्रेसर से निकल वाने के लिये एकत्र कर दिया था। इसमें शनिवार शाम चार बजे आग लग गई। इससे खेत में पड़ा सारा लॉक जल गया। ग्रामीणों ने आग की सूचना पुलिस को दी। तब तक खिरिया गांव के पड़ोसी किसान सुरेंद्र सिंह पुत्र खेम करन का तीन बीघा, राम सिंह पुत्र छोटे सिंह का दो बीघा, पिंटू पुत्र दुर्ग सिंह का दो बीघा का गेहूं जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों के साथ ग्रामीणों के सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
वहीं थाना सकीट के मोहल्ला काजी निवासिया विनीता पत्नी भूदेव सिंह और नसीर अली पुत्र वसीर अली ने मोहल्ला के ही एक व्यक्ति का बटाई पर दस खेत लेकर गेहूं की फसल की थी। फसल काटकर खेत में रखी थी तभी अचानक बिजली के तारों में फाल्ट हुआ और तार टूटकर खेत में जा गिरा। देखते ही देखते खेत में रखी गेहूं की फसल में आग लग गई। इसकी सूचना पीड़ित महिला और नसीर अली के बटाईदार सुनील कुमार पुत्र अब्बल सिंह की ओर से थाना को दी गई।

खेत में लगी आग, 68 बीघा गेहूं की फसल राख
एटा। निधौलीकलंा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जिटौली में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण खेतों पर भाग कर पहुंचे और ट्यूबवेल चला आग पर काबू करने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान 68 बीघा की फसल जल कर राख हो गई।
शनिवार की दोपहर जिटौली निवासी संतोष कुमार के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे उठती देख ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल आदि चला कर आग पर काबू करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दे दी। सूचना पर पहुंची टीम में ग्रामीणों के साथ कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता। तब तक आग से ग्रामीणों के 68 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आंकलन किया है। आग लगने से संतोष कुमार की दस बीघा, मुन्नी देवी पांच बीघा, रामढ़केली सात बीघा, उमा देवी सात बीघा, ब्रजेश कुमार छह बीघा, रजनीश कुमार दस बीघा, अवनीश कुमार नौ बीघा, ब्रजेश कुमारी पांच बीघा, प्रभादेवी पांच बीघा, हरपाल छह बीघा, सर्वेश कुमारी तीन बीघा, रवेंन्द्र सिंह दस बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें