फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही बढ़ने लगे डायरिया के रोगी, एक वृद्धा की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भरती मरीज । - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ चली है। जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित होने पर जहां 17 मरीजों को भर्ती कराया गया, वहीं तीन दिन से भर्ती एक वृद्धा ने डायरिया की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। लोगों को पेट संबंधी बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। गुरुवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में 327 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 17 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में नौ अप्रैल से भर्ती नगर के मोहल्ला गुलाबबाग निवासी राधेराम की 85 वर्षीय पत्नी फूलमती की उपचार के दौरान मौत हो गई।

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना है कि वर्तमान में मौसम में गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। ऐसे में खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दावत में अधिक तेल युक्त भोजन को खाने से बचें। बासी भोजन न करें। बाजारों में कटे-फटे खुले में रखे फलों का सेवन करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें