वृंदावन के रंगजी मंदिर में आयोजित हो रहे ब्रह्मोत्सव में भगवान रंगनाथ व माता गोदा की सवारी रजत जड़ित चंद्रप्रभा वाहन में विराजमान होकर निकली। मंदिर प्रांगण से निकलकर भगवान रंगनाथ और माता गोदा बड़े बगीचा पहुंचे जहां सेवायतों द्वारा उनकी आरती उतारी गई।
इसके बाद भगवान ने अल्प विश्राम किया और फिर मंदिर में प्रस्थान कर गए। इस दौरान अनघा श्री निवासन, स्वामी रघुराज, श्री निवासन, माल्दा रंगाचार्य, रम्या गोवर्धन, आचार्य मृदुलकांत शास्त्री, राजेश दुबे, तिरुपति, आनंद, शशांक शर्मा, राजू स्वामी, साधना कुलश्रेष्ठ, जुगल आदि उपस्थित रहे।